Samajwadi Leader Dharmendra Yadav Criticizes BJP for Atrocities in Kasganj प्रदेश में भाजपा सरकार एकदम विफल हो चुकी: धर्मेन्द्र, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSamajwadi Leader Dharmendra Yadav Criticizes BJP for Atrocities in Kasganj

प्रदेश में भाजपा सरकार एकदम विफल हो चुकी: धर्मेन्द्र

Agra News - सपा के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र यादव ने कासगंज में भाजपा सरकार पर पीडीए समाज के लोगों के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और किसान को गन्ने का उचित...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 11 June 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में भाजपा सरकार एकदम विफल हो चुकी: धर्मेन्द्र

सपा के वरिष्ठ नेता आजमगढ़ से सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मंगलवार को कहा कि कासगंज में लगातार भाजपा सरकार के राज में आए दिन पीडीए समाज के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। दुर्घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जब समाजवादी सरकार थी जनपद कासगंज काफी विकास कराया गया था। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव यहां अमांपुर विधानसभा के ग्राम प्रतापपुर में पूर्व प्रधानाचार्य स्व. कप्तान सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद सपा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में किसान को गन्ने का मूल्य नहीं मिल रहा है।

कानून व्यवस्था के मामले में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। सपा कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की सलाह देते हुए उन्होंने 2027 में विधानसभा के सभी बूथ प्रभारियों को तैयारी करने के लिए कहा। 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आह्वान किया। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पीडीए समाज के लोगों पर अत्याचार कर रही हैं। उन्होने कहा कि, कश्यप समाज समाजवादी पार्टी का एक मजबूत स्तंभ हो रहा है। भाजपा सरकार में पीडीए समाज के व्यक्तियों पर आए दिन शोषण किया जाता है। युवा बेरोजगारों को कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। सांसद देवेश शाक्य ने कप्तान सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उनके मूर्ति अनावरण पर जनहित समाजवादी सरकार आने पर योजनाओं को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने कहा जनपद कासगंज की तीनों विधानसभाओं पर लगातार पीडीए बैठकों का क्रम जारी हैं। सम्मेलन में विधायक नादिरा सुल्तान विधायक, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक हसरतुल्लाह शेरवानी, पूर्व विधायक जीनत खान, नगर पंचायत चेयरमैन नाशी खान, वरिष्ठ नेता अब्दुल हफीज गांधी, रेशमा देवी शाक्य, पूर्व चेयरमैन जाहिदा सुल्तान, राकेश लोधी, प्रवेंद्र राणा, संयोजक अखिलेश यादव जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड, राकेश राजपूत, लक्ष्मन यादव,अशसहाब हुसैन, राजकुमार यादव, संजय यादव, कैलाश यादव, नावेद पठान, गौरव मिश्रा, निर्दोष तिवारी, के पी सिंह यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।