Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsSikh Youth Welfare Organization Hosts Keertan Darbar at Gurudwara Dashmesh Darbar
गुरु की शहादत का वर्णन सुन संगत हुई भावविभोर
Agra News - सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में कीर्तन दरबार सजाया। भाई राजेंद्र पाल सिंह ने कीर्तन किया और संगत ने गुरु अर्जुन देव की शहीदी इतिहास को सुनकर भावविभोर हो गए। ज्ञानी...
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 1 June 2025 08:42 PM

सिख यूथ वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में कीर्तन दरबार सजाया गया। रहिरास साहिब के पाठ के बाद भाई राजेंद्र पाल सिंह ने कीर्तन किया। पांचवीं पातशाही गुरु अर्जुन देव की शहीदी इतिहास का वर्णन सुनकर संगत भावविभोर हो गई। ज्ञानी मंशा सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास की। शरबत की छब्बील लगाई गई। प्रधान हरपाल सिंह, परमजीत सिंह मक्कर, राजू सलूजा, बंटी चावला, श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरिंदर सिंह, लक्की सेतिया, सुरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।