रिश्तेदारी से घर नहीं पहुंचा किशोर, अनहोनी की आशंका
Agra News - बदायूं जिले के रामपुर गांव से 16 वर्षीय किशोर प्रिंस शनिवार शाम को अपनी बुआ के घर से लौटते समय लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है और अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर...

बदायूं जनपद से रिश्तेदारी से शनिवार की शाम चला किशोर अपने घर नहीं पहुंच सका है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। इसकी वजह से परिजनों को किशोर के अपहरण और अनहोनी की आशंका सकता रही है। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा प्रिंस शनिवार की सायं करीब साढ़े पांच बजे बदायूं के कछला से अपनी बुआ के घर से वापस घर के लिए चला।
देर शाम करीब साढ़े सात बजे अंतिम बार फोन पर उससे बात हुई, उसने अथैया चौराहा के समीप होना बताया। जबकि रात तक घर नहीं लौटा। फोन भी लगातार बंद आ रहा है। आसपास सभी क्षेत्रों में तलाश के बाद भी पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं और उसके साथ अपहरण या अनहोनी की आशंका सता रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।