मुकेश शर्मा बने प्रदेश संघर्ष समिति के सदस्य
Agra News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। कानपुर नगर में हुई बैठक में शिक्षकों के देयकों के भुगतान की स्थिति पर चिंता जताई गई। समस्याओं के समाधान के लिए एक...

सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गंभीर है। मंडल अध्यक्ष भीष्म भद्र लवानिया और मंडलीय मंत्री अजय शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को कानपुर नगर में सम्पन्न राज्य परिषद की बैठक में 31 मार्च तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के देयकों के भुगतान की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई। निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रदेश स्तर पर एक प्रभावी संघर्ष समिति का गठन किया जाए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा को इस संघर्ष समिति का पदेन सदस्य नामित किया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल आनन्द, जिलामंत्री प्रवीन शर्मा, प्रभात समाधियां, जितेन्द्र शर्मा, सर्वेश तिवारी, विमल शर्मा, ने शुभकामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।