Akhilesh Yadav blamed BJP for Murshidabad violence SP chief also gave the reason मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए अखिलेश यादव ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया, सपा प्रमुख ने वजह भी बताई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Akhilesh Yadav blamed BJP for Murshidabad violence SP chief also gave the reason

मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए अखिलेश यादव ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया, सपा प्रमुख ने वजह भी बताई

प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि इस तरह का काम वह करते रहते हैं।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानSun, 20 April 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए अखिलेश यादव ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया, सपा प्रमुख ने वजह भी बताई

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप है। अखिलेश ने कहा कि हिंसा भाजपा ने भड़काई है। अखिलेश ने इसके पीछे की वजह भी बताई। रविवार को प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिक दंगे भड़काकर लोगों का ध्यान प्रमुख मुद्दों से भटकाना चाहती है। इस तरह का काम वे करते रहते हैं। पश्चिम बंगाल में हिंसा की जांच हो रही है। जांच के बीच कई लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। इससे पहले भाजपा पर कन्नौज में भी दंगा कराने का आरोप लगाया।

सपा प्रमुख ने कहा कि एक गरीब के जरिए धार्मिक स्थल में जानवर का मांस फेंकवाया। इसके बाद कन्नौज में दंगा हुआ। दंगे की जांच हुई तो 17 भाजपा के नेता जेल भेजे गए। उनके खिलाफ एनएसए लगाया गया। भाजपा नेता निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 400 सीटें जीत जातीं तो सड़कों पर तलवार भांजते। यहां (प्रयागराज में) बम बनाने का ट्रेडिशन है, लेकिन 400 का असर यहां भी दिखाई पड़ता।

सरकार 30 से प्रभावित

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार 30 से बहुत प्रभावित है। सरकार ने मौनी अमावस्या पर जान गंवाने वालों की संख्या 30 बताई। नाविकों की कमाई के सवाल पर सरकार ने एक नाविक का हवाला देते हुए भी 30 बताया। महाकुम्भ में व्यापार पर सवाल किया गया तो 30 गुना बताया गया।

डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि एक समय केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने पर भाजपा गर्व करती थी। अब डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि अब इंजन के साथ डिब्बे भी टकराने लगे हैं। यही वजह है कि अब दंगा भड़काने में लगे हैं।

प्रयागराज के मंत्री ने सीएम को बनाया तीस मार खां

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को तीस मार खां समझते हैं। हकीकत में प्रयागराज के एक मंत्री ने उनको तीस मार खां बनाया है। अखिलेश के मुताबिक मंत्री की भाषा उनके प्रति बहुत खराब रहती है। बार-बार संगम में डुबकी लगाने से पाप नहीं धुलता।