अलीगढ़ से आगरा व नोएडा रफ्तार भरेंगी एसी बसें
Aligarh News - अलीगढ़ को 30 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे गर्मी में सफर करना आसान होगा। ये बसें आगरा, मथुरा, नोयडा, और अन्य स्थानों पर चलेंगी। वर्तमान में जिले में 703 बसें हैं, लेकिन ये संख्या यात्रियों की जरूरतों...

अलीगढ़ को 30 बसें मिलने की हुई है स्वीकृति आगरा, मथुरा, दिल्ली, नोयडा समेत अन्य स्थानों पर जाती हैं बसें अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मई, जून की भीषण गर्मी में साधारण बस के सफर में लोगों को गर्मी के साथ लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ता है। फिर भी अपना सफर पूरा करने के लिए लोग इस परेशानी को झेल लेते हैं। लोगों की इस समस्या के समाधान के लिए जिले को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है। फुल एसी बस में लोगों का सफर आसान होगा। जिले में कुल 703 बसें चल रही हैं। इनमें 27 बस पहले से हैं।
ये बस आगरा, नोयडा, देहरादून, लखनऊ, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाती हैं। इतनी बसें सवारियों की संख्या के हिसाब से नाकाफी हैं। शासन ने इसके लिए रोडवेज को 30 इलेक्ट्रिक बसें देने का निर्णय लिया है। इ. बसों में एसी की सुविधा होगी। ये बसें कम दूरी को भी तय करेंगी। मथुरा, आगरा, हाथरस जाने-आने में लोगों को आसानी होगी। इन बसों को लंबी दूरी पर भी चलाया जाएगा। आरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति हुई है। चार से पांच माह में बसें आ जाएंगी। इसके बाद इनके रूट तय किए जाएंगे। इन बसों का किराया एसी बसों के बराबर ही होगा। इन बसों में सफर करने से लोगों को गर्मी की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। जिले का कुल 90 नई बसें मिलनी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।