व्यापारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई
Aligarh News - फोटो.. व्यापारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई अलीगढ़, संवाददाता। उद्योग व्यापार मंडल अलीगढ़

फोटो.. व्यापारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई अलीगढ़, संवाददाता। उद्योग व्यापार मंडल अलीगढ़ की एक बैठक एक होटल में हुई। जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए व्यापार मंडल के संरक्षक अनुपम सज्जू ने अध्यक्ष पद के लिए सौरभ गुप्ता कैपिटल को शपथ दिलाई। इसके अलावा महामंत्री अंकित वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सौरभ आर जोन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिलिंद वार्ष्णेय को बनाया। करन फ्लेक्स, संजय खान, पराग मित्तल, मनीष गुप्ता को उपाध्यक्ष, हेमंत पचौरी, अनुराग सक्सेना को संयुक्त महामंत्री बनाया। वहीं सुमित एस के, गौरव मदान को संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी मुदित कुमार, सह संगठन मंत्री प्रदीप शर्मा, अंकेक्षक शशांक, कानूनी सलाहकार एड. देवांश पंडित, आईटी प्रभारी सुमित नवरत्न को बनाया।
वहीं गौरव रत्न पाठक, श्याम, देवेंद्र, जितेंद्र मित्तल को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।