श्रमिकों निबंधित और लाभकारी योजना की जानकारी के लिए नुक्कड नाटक कर प्रचार-प्रसार
महुआडांड़ प्रखंड में झारखंड भवन और कर्मकर कल्याण बोर्ड ने श्रमिकों के लिए नुक्कड नाटक का आयोजन किया। इसमें श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, मजदूरी भुगतान और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नाटक के...
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारThu, 29 May 2025 01:46 AM

महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ प्रखंड में झारखंड भवन एंव कर्मकर कल्याण बोर्ड के द्वारा प्रखंड के शास्त्री चौक, प्रखंड मुख्यालय परिसर में लातेहार से आई नुक्कड नाटक टीम ने नुक्कड नाटक कर श्रमिकों के निबंधित और लाभकारी योजना की जानकारी के लिए प्रचार प्रसार किया। इस दौरान अकुशल श्रेणी के श्रमिक को विहित दर पर न्यूनतम मजदूरी उपलब्ध कराने सहित मजदूरी भुगतान अधिकतम 40 कार्यदिवस पर भुगतान करने संबधित जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा श्रमिक बीमा,मृतक मजदूर के आथिर्क मदद,नि:शक्ति पेंशन सहित कई अन्य योजना की जानकारी नाटक माध्यम से दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।