Grand Celebration of Akrur Maharaj Jayanti in Aligarh Enthusiastic Procession and Cultural Displays रथ पर सवार होकर निकले अक्रूर महाराज, जयकारों से गूंजा शहर , Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsGrand Celebration of Akrur Maharaj Jayanti in Aligarh Enthusiastic Procession and Cultural Displays

रथ पर सवार होकर निकले अक्रूर महाराज, जयकारों से गूंजा शहर

Aligarh News - अलीगढ़ में अक्रूर महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा में भव्य रथ और आकर्षक झांकियां शामिल थीं। शहर में उल्लास का माहौल था, जिसमें लोगों ने नृत्य किया और फूलों की बारिश हुई। समाज के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 12 April 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
रथ पर सवार होकर निकले अक्रूर महाराज, जयकारों से गूंजा शहर

रथ पर सवार होकर निकले अक्रूर महाराज, जयकारों से गूंजा शहर शोभायात्रा में दिखीं भव्य झांकियां, शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जयंती, वार्ष्णेय समाज में दिखा उत्साह

अलीगढ़, संवाददाता। महानगर में अक्रूर महाराज की जयंती पर शुक्रवार को उत्साह और उल्लास देखते ही बना। पूरा शहर अक्रूर महाराज के जयकारों से गूंज उठा। अक्रूर पार्क पर सुबह से लेकर शाम तक भव्य आयोजन हुए। पार्क को आकर्षक रूप से सजाया गया था। समाज के तमाम प्रतिष्ठित लोग पहुंचे। जिन्होंने अक्रूर महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और समाज में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अक्रूर महाराज रथ पर सवार थे। रथ की शोभा देखते ही बन रही थी। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों ने मन मोह लिया। जगह-जगह फूलों की बारिश से शहर की सड़कें पट गई। बैंडबाजों की मधुर धुन एवं ढोल-नगाड़ों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में समाज के लोगों की सहभागिता और उनका सहयोग देखने लायक था।

शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाव के चलते शहर में कई स्थानों पर घंटों जाम लगा रहा। जिसे खुलवाने में पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वार्ष्णेय युवा संगठन एवं श्री अक्रूर जी महाराज शोभायात्रा समिति ने श्री वार्ष्णेय कुल प्रवर्तक अक्रूर जी महाराज की 27वीं विशाल शोभायात्रा आगरा, दिल्ली, मैनपुरी, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़ के आधा दर्जन बैंडबाजों की धुन पर धूमधाम से निकाली। इससे पहले घंटाघर स्थित पार्क में हवन यज्ञ हुआ। वार्ष्णेय समाज अशोक नगर मंडल द्वारा अतिथि सम्मान, वृद्धजनों के सम्मान के अलावा मरणोपरांत सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। शोभायात्रा में शामिल कई नयनाभिराम झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही। शुभारंभ पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, अमित सर्राफ, लाजपतराय वार्ष्णेय, विष्णु भैया, संगठन प्रभारी मनोज गुप्ता, शहर विधायक मुक्ता राजा ने आरती उतारकर एवं झंडी दिखाकर किया।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया जोरदार स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उप्र अलीगढ़ इकाई की ओर से शोभायात्रा का बारहद्वारी पर फूलों से भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने शोभायात्रा में चल रहे समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री संगीता वार्ष्णेय, संजीव अग्रवाल, अनिल बंसल, प्रिया अग्रवाल, आरके गुप्ता आदि थे।

हनुमानजी व काली की झांकी ने मोहा मन

अलीगढ़। शोभायात्रा में सबके आकर्षण का केंद्र विराट रूप में हनुमान जी एवं दो काली जी की झांकी रही। जिसमें नीरज और लालू काली ने बेहतरीन करतब दिखाए। घोड़ों पर सजे युवराज भी सबक मन मोह रहे थे। शोभयात्रा में 30 से अधिक झांकियां शामिल थीं। बैंडबाजे और झांकियों के साथ मुख्य डोला शहर में भ्रमण के लिए निकला। श्री अक्रूर पार्क से शोभायात्रा रसलगंज, माल गोदाम, अप्सरा टाकीज, हकीम सराय, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मामू भांजा, कंपनी बाग, आर्य समाज रोड होते हुए देर शाम वार्ष्णेय मंदिर पहुंची। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा क जोरदार स्वागत हुआ।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

शहर विधायक मुक्ता राजा, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, कोल विधायक अनिल पराशर, संगठन प्रभारी मनोज गुप्ता, कालीचरण वार्ष्णेय, प्रभात काली, हेमंत कंप्यूटर, सुभाष वकील, जय बाबू गुप्ता, अर्जुन देव, एड. शुभम वार्ष्णेय, अशोक नगर मंडल अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, संजीव वार्ष्णेय स्क्रैप, अनमोल रतन, सीए आरपी वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, संजीव गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, सीए अतुल गुप्ता, ओमप्रकाश मास्टर, विष्णु भैया, लाजपत राय वार्ष्णेय, नित्य प्रकाश पिंटू, खानचंद वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार, बनवारी लाल, राधेलाल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।