Murder Accusations Arise After Missing Man s Body Found Hanging from Tree in Aligarh लापता युवक का फंदे पर लटका मिला शव, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsMurder Accusations Arise After Missing Man s Body Found Hanging from Tree in Aligarh

लापता युवक का फंदे पर लटका मिला शव

Aligarh News - -जवां थाना क्षेत्र के जंगलगढ़ी के पास का मामला -तीन दिन पहले युवक घर से

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 1 June 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
लापता युवक का फंदे पर लटका मिला शव

अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद जवां थाना क्षेत्र के गांव जंगलगढ़ी के पास शनिवार को लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। तीन दिन पहले वह घर से फेरी लगाने निकला था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं,पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। गांव सिकंदरपुर निवासी प्रीतम (25) पुत्र सत्यपाल फेरी लगाता था। 11 माह पहले की उसकी शादी हुई थी। रोजाना की तरह तीन दिन पहले वह घर से फेरी लगाने निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

अगले दिन परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। शनिवार की दोपहर किसान खेत में पानी लगा रहे थे। तभी सड़क किनारे जंगल में पेड़ पर शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतारा। उधर खबर मिलते ही परिजन भी आ गए। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण है हैगिंग बताया गया है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 0-जमीन तक लटके थे पैर परिजनों का आरोप है कि परिवार में कोई कलह नहीं थी। प्रीतम आत्महत्या नहीं कर सकता। अगर वह आत्महत्या करता तो पैर जमीन तक नहीं लटकते। उसकी हत्या कर ही शव को लटकाया गया है। 0-वर्जन लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। अभी इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -हेमंत मावी,थाना प्रभारी जवां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।