इसरो जैसे संस्थानों का भ्रमण करेंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र
Aligarh News - - राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की विशेष पहल - श्रीहरिकोटा, भारतीय

- पहले विद्यालय, फिर ब्लॉक व जिला पर क्विज और मॉडल प्रदर्शनी से चयन - प्रदेश स्तर पर 150 छात्रों को किया जाएगा, इन्हें कराएंगे संस्थानों का भ्रमण फोटो 00 अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए विशेष पहल की गई है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पहली बार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, श्रीहरिकोटा, भारतीय विज्ञान संस्थान, आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रदेश में कक्षा छह से आठ के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक सोच के विकास के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत हर ब्लॉक से 100-100 छात्रों को प्रदेश में साइंस पार्क, आईआईटी, उद्योग, स्टार्टअप संस्थानों का भ्रमण कराया जाता है। 2025-26 में हर जिले से दो बच्चों को अब अंतरराष्ट्रीय महत्व के संस्थानों बंगलूरू स्थित आईआईएससी, श्रीहरिकोटा, अहमदाबाद स्थित इसरो की प्रयोगशाला देश के प्रतिष्ठित आईआईटी कराया जाएगा। छात्रों के चयन की त्रिस्तरीय व्यवस्था होगी। पहले विद्यालय स्तर, फिर ब्लॉक व जिला स्तर पर क्विज और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन कर चयनित किया जाएगा। इसमें पहले व दूसरे स्थान पर आने वाले हर जिले से दो छात्रों को इन संस्थानों के भ्रमण पर ले जाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में बनेगा साइंस पार्क बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से प्रदेश में मंडल स्तर पर साइंस पार्क विकसित करेगा। मंत्रालय ने प्रति पार्क चार करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। एक एकड़ भूमि में बनने वाले इन पार्कों में सौर मंडल प्रदर्शनी, भूकंप सिम्यूलेटर, न्यूटन का कैडल, मौसम केंद्र आदि बनाया जाएगा। इनसे छात्रों में वैज्ञानिक समझ का विकास करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विशेष पहल की गई है। छात्रों का चयन विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से किया जाएगा। डॉ. राकेश सिंह, बीएसए अलीगढ़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।