Over 200 Farmers Benefit as Harduaganj Rajbaha Reopens for Irrigation 24 जनवरी से चलाया जाएगा हरदुआगंज रजबहा, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsOver 200 Farmers Benefit as Harduaganj Rajbaha Reopens for Irrigation

24 जनवरी से चलाया जाएगा हरदुआगंज रजबहा

Aligarh News - फसल में सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा पानी दो सप्ताह के लिए खोला गया

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Wed, 22 Jan 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
24 जनवरी से चलाया जाएगा हरदुआगंज रजबहा

-200 से ज्यादा गांव के किसानों को मिलेगा फायदा -दो सप्ताह के लिए खोला गया हरदुआगंज रजबहा

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता।

मरम्मत कार्य को लेकर पिछले 20 दिन से हरदुआगंज रजबहा को सिंचाई विभाग ने बंद किया हुआ था। मगर, किसानों ने सिंचाई के लिए लगातार पान की मांग की। इसके चलते विभाग ने दो सप्ताह के लिए रजबहा को खोल दिया है। इससे करीब 200 से ज्यादा किसान फसलों में सिंचाई कर सकेंगे।

पिछले सप्ताह से मौसम ने करवट ली है। सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकल रही है। गेहूं की फसल के लिए नमी जरूरी है। ऐसे में समय पर सिंचाई न हुई तो फसल पर इसका पूरा प्रभाव पड़ेगा। इधर सिंचाई विभाग ने पिछले 20 दिन से हरदुआगंज रजबहा पर मरम्मत का काम शुरु किया था। रजबहा में टाइल लगाकर मजबूत करने का काम चल रहा है। इस समय फसलों को सिंचाई की बेहद जरूरत है। इसके चलते किसान लगातार सिंचाई विभाग से रजबहा को शुरु करने की मांग कर रहे हैं। रजबहा का दायरा करीब 47 किलो मीटर का है। इसमें 27 किलो मीटर के हिस्से में विभाग की ओर से काम किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता खंड गंग नहर राजेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों की मांग का ध्यान में रखते हुए रजबहा के काम को ब्रेक दिया गया है। रजबहा को दो सप्ताह के लिए खोला गया है। 24 जनवरी से दो सप्ताह तक रजबहा में पानी चलाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।