Students Learn Self-Defense Techniques at Aligarh Summer Camp आत्मरक्षा कवच शिविर में छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsStudents Learn Self-Defense Techniques at Aligarh Summer Camp

आत्मरक्षा कवच शिविर में छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र

Aligarh News - फोटो.. छात्राओं ने सीधे आत्मरक्षा के गुर अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अचल ताल स्थित श्री

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 2 June 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
आत्मरक्षा कवच शिविर में छात्राओं को दिए प्रमाणपत्र

फोटो.. छात्राओं ने सीधे आत्मरक्षा के गुर अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अचल ताल स्थित श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर परिसर में पिछले 15 दिनों से आत्मरक्षा कवच ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन चल रहा था। रविवार को शिविर का समापन हुआ। प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। महंत योगी कौशल नाथ, समाजसेवी राजाराम मित्र, युवा समाजसेवी अमलेश अग्रवाल, रविकर आर्य, विशाल चंद्र, निदेशक गौरव अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में वो कृष्णा है, मां तुझे सलाम, राजस्थानी गीत घूमर घूमर, आजा नचले गीत की प्रस्तुति हुई। ताइक्वांडो प्रशिक्षण हिमानी अग्रवाल ने चारों दिशाओं में 16 मुष्टि प्रहार, प्राची, ईशा, नंदिनी और इशिका द्वारा एल्बो हिट, पूनम, रानी, खुशी वर्मा, जया वर्मा ने दण्ड प्रदर्शन किया।

ईशा, कृष्णा चंद्रा, रजत ने सिर मार, अधो मार किया। निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि 130 छात्र, छात्राओं, बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। संचालन विशाल चंद्रा ने किया। अतिथियों ने सभी लाभार्थियों को गिलहराज जी महाराज की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षिका कृतिका शर्मा, कु. नूपुर, पं. कृष्ण चंद्र शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमलेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सृष्टि, डॉलसी, रागिनी, रश्मि युवराज, कृष्ण चंद्र, रजत हिमानी अग्रवाल, चांसी अग्रवाल, साक्षी, रोली, राघव, ख्याति, सोनपरी, छवि, नंदिनी, चारु, मुक्ति, अनुकृति, कशिश, लक्ष्मी, सोनी उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।