Efforts to Prevent Ganga Erosion MLA and Chief Engineer Inspect Affected Areas मुख्य अभियंता सोन ने गंगा कटान रोकने को लग रहे पत्थर का लिया जायजा, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsEfforts to Prevent Ganga Erosion MLA and Chief Engineer Inspect Affected Areas

मुख्य अभियंता सोन ने गंगा कटान रोकने को लग रहे पत्थर का लिया जायजा

Chandauli News - चहनिया विकास खंड के तिरगांवा गांव के समीप गंगा कटान रोकनेो चल रहा काम मुख्य अभियंता सोन ने गंगा कटान रोकने को लग रहे पत्थर का लिया जायजामुख्य अभियंता

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 2 June 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
मुख्य अभियंता सोन ने गंगा कटान रोकने को लग रहे पत्थर का लिया जायजा

चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तीरगांवा और हसनपुर में गंगा कटान की त्रासदी रोकने के लिए बीते शनिवार की शाम विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव संग चीफ इंजीनियर लेवल वन विंध्याचल मण्डल सोरन सिंह ने निरीक्षण किया। गंगा कटान में समाहित हुए मकानों,विधायक के प्रयास से टाण्डाकला में कटान रोकने के लिए गंगा किनारे लग रहे पत्थर का निरीक्षण मुख्य अभियंता सोन वाराणसी सिंद्धार्थ सिंह ने किया था। जिसकी रिपोर्ट मुख्य अभियंता ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया था। वही चीफ इंजीनियर ने एक सप्ताह के अंदर इस्टीमेट बनवाकर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। हसनपुर में कटान से कई लोगों का घर गंगा में समाहित हो चुका है।

तीरगांवा में भी कई मकानों को खतरा मंडरा रहा है। दरअसल विधायक संग अधिकारियों ने तीरगांवा हसनपुर में पिछले वर्ष भी कटान रोकने के लिए निरीक्षण किया था। लेकिन गंगा कटान नहीं होने की रिपोर्ट लगा दी गई थी। इस समस्या को विधायक ने विधानसभा मे याचिका समिति के सामने उठाया था। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर तीरगांवा हसनपुर में गंगा में समाहित हुए मकानों का निरीक्षण बीते 18 मई को विधायक सकलडीहा संग सिचाई विभाग के मुख्य अभियंता सोन वाराणसी सिंद्धार्थ सिंह ने किया था। वही टाण्डा में विधायक के पहल पर याचिका समिति द्वारा कटान रोकने के लिए लग रहे पत्थर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात मुख्य अभियंता ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया। इसी क्रम में बीते शनिवार की शाम विधायक संग चीफ इंजीनियर ने हसनपुर और तीरगांवा का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने तत्काल इसका इस्टीमेट बनाकर मुख्य कार्यालय पर एक सप्ताह के अंदर भेजने का निर्देश दिया। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बताया कि टाण्डा और तीरगांवा हसनपुर में लोगों के मकान गंगा में समा चुका है। इसे रोकने का प्रयास निरंतर जारी है। टाण्डा कला में 500 मीटर पत्थर गंगा किनारे लगाना है। अभी 195 मीटर पर कार्य चल रहा है। लगभग 4 करोड़ की लागत से बन रहा है। इस दौरान मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह,अधीक्षण अभियंता ज्ञानचंद सिंह,अधिशाषी अभियंता बंधी डिवीजन वाराणसी महेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर राजीव सिंह मुन्ना, सुभाष यादव, शुभम चौहान, मुख्तार मास्टर, राम सूरत यादव, प्रधान ज्ञानी जैल सिंह,ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।