Traffic Chaos in Aligarh Severe Jam on GT Road and Ramghat Road जीटी रोड पर भीषण जाम, तेज धूप में बिलबिलाए लोग , Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTraffic Chaos in Aligarh Severe Jam on GT Road and Ramghat Road

जीटी रोड पर भीषण जाम, तेज धूप में बिलबिलाए लोग

Aligarh News - फोटो: - नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल व अचलताल पर करीब दो घंटा लगा जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 12 April 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
जीटी रोड पर भीषण जाम, तेज धूप में बिलबिलाए लोग

फोटो: - नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल व अचलताल पर करीब दो घंटा लगा जाम

- रामघाट रोड पर भी जाम के हालात बने, तेज धूप में लोग परेशान नजर आए

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रूट डायवर्जन के बावजूद शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया। तेज धूप में जाम में फंसे लोग बिलबिला गए। करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए।

शुक्रवार को शहर में निकाली गई शोभायात्रा को लेकर पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन किया गया था। इसके बावजूद एटा चुंगी पर जाम के हालात बने रहे। दोपहर में नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल, अचलताल, दुबे के पड़ाव चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इसमें कई वाहन फंस गए। उधर, जेल पुल व रामघाट रोड पर भी जाम के हालात बने रहे। हालात ये थे कि गलियों में भी वाहनों की कतार लग गई। यातायात पुलिस ने थाना पुलिस के सहयोग से बामुश्किल जाम को खुलवाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।