BJP Launches Contact Campaign on Foundation Day Village Outreach and Beneficiary Engagement लोकतंत्र सेनानियों और कारसेवकों का किया सम्मान, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsBJP Launches Contact Campaign on Foundation Day Village Outreach and Beneficiary Engagement

लोकतंत्र सेनानियों और कारसेवकों का किया सम्मान

Ambedkar-nagar News - भाजपा पार्टी ने अपने स्थापना दिवस से 'संपर्क, संवाद और सम्मान' अभियान शुरू किया है। यह अभियान 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलेगा। इसमें लाभार्थियों से संपर्क किया गया और लोकतंत्र के सेनानियों का सम्मान...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 11 April 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
लोकतंत्र सेनानियों और कारसेवकों का किया सम्मान

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस से संपर्क, संवाद और सम्मान अभियान चला रही है। बीते छह अप्रैल से शुरू हुआ अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को गांव चलो अभियान चलाया गया। इसमें योजना के लाभार्थियों से सम्पर्क हुआ और लोकतंत्र के सेनानी का एवं कारसेवकों का सम्मान किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने अभिषेक उपाध्याय एवं अन्य के साथ जीवत मण्डल की ऐंदलपुर में लाभार्थियों से सम्पर्क किया। कहा कि मोदी और योगी ने गांव, गरीब और किसान की समृद्धि के लिए समर्पित होकर कार्य किया है। एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने भीटी मण्डल के जलालपुर में लाभार्थियों से सम्पर्क किया। कहा कि आज गांवों में हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान है। हर हाथ के पास रोजगार देने का काम भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही है। अभियान के संयोजक पंकज वर्मा ने कहा कि 162 गांवों में 833 कार्यक्रम हुए हैं, जिसमें 7053 लोगों से सम्पर्क हुआ है। मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि गांव और वार्ड चलो अभियान में मुख्य रूप से कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, संजय सिंह, पूर्व विधायक जय राम विमल, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ राना वीर सिंह, डॉ राना रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्त, सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, श्रीकांत कन्नौजिया, शाश्वत मिश्र, संजीव मिश्र, सुरेश गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, अमरजीत वर्मा, कुलदीप सिंह, तेजस्वी जायसवाल, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू ने सम्पर्क किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।