पेराई की मशीन में फंसकर किशोर का हाथ कटा
Ambedkar-nagar News - सैदापुर के सम्मनपुर बाजार में सरसों की पेराई करते समय 17 वर्षीय किशोर आकाश का दाहिना हाथ कोल्हू में फंस गया। हादसे में उसका हाथ उखड़ गया। आसपास के लोग दहल गए और किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया...

सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर बाजार में सरसों की पेराई करते समय अचानक एक किशोर का हाथ कोल्हू में फंस गया। हादसे में किशोर का दाहिना हाथ उखड़ कर शरीर से अलग हो गया। घटना देख आसपास के लोग दहल गए। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सम्मनपुर बाजार में मजीसा (कटात) के रहने वाले लालजीत यादव ने सरसों पेराई की मशीन लगा रखी है। मशीन पर पश्चिम बंगाल के हरियांखी गांव का रहने वाला 17 वर्षीय आकाश काम करता है।। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को सरसों की पेराई हो रही थी। किशोर बारी-बारी से ग्राहकों के सरसों की पेराई कर रहा था।
इसी दौरान उसका दाहिना हाथ कोल्हू में फंस गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक आकाश का हाथ सरसों पेराई मशीन की चपेट में आकर शरीर से अलग हो गया। घटना देख बाजार के लोग दहल गए। आनन फानन में अचेतावस्था में किशोर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।