मुसहर बस्ती में मजदूरों को उनके अधिकार बताए गए
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में जीवन ज्योति सेवा संस्थान ने मजदूर दिवस पर न्यौतरिया मुसहर बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया। सचिव मनोज सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी, जिसमें 1986 में शिकागो में...

अम्बेडकरनगर। जीवन ज्योति सेवा संस्थान अकबरपुर की तरफ से नगर के न्यौतरिया मुसहर बस्ती में मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के सचिव सामाजिक कायकर्ता मनोज सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजदूरों से पहले 15 घंटे काम लिया जा रहा था। इससे परेशान होकर 1986 में शिकागो के हेमा क्रेट शहर में मजदूरों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। मजदूर आठ घंटे ही काम लेने की मांग कर रहे थे। कार्यक्रम में मुसहर समाज के जिलाध्यक्ष राम अवध वनवासी, सुदामा देवी, मीना देवी, बृजेश वनवासी, श्यामू वनवासी व अन्य लोगों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।