पुराने विवाद में दंपति को पीटा, घायल
Amroha News - एक दंपति प्रदीप और रेनू को पुराने विवाद के चलते सूरज और उसके परिजनों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। यह विवाद रुपये के लेनदेन को लेकर था। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की...
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 2 June 2025 06:17 PM

पुराने विवाद में दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी प्रदीप व सूरज के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर शाम भी दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि सूरज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए प्रदीप व उसकी पत्नी रेनू को घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।