भागवत कथा में सुनाया भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन
Amroha News - अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव जमना खास के मंदिर परिसर में बीती 20 मार्च से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास स्वामी विजय स्वरू

नौगावां सादात क्षेत्र के गांव जमना खास के मंदिर परिसर में बीती 20 मार्च से चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास स्वामी विजय स्वरूप ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। गोवर्धन पर्वत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हम अगर संतों के बताए भगवान के रास्ते पर चलते हैं, तो हमारी रक्षा भी भगवान किसी न किसी रूप में जरूर करते हैं। भक्त प्रहलाद, ध्रुव और बृजवासियों की भी इंद्र के प्रकोप से भगवान श्रीकृष्ण ने रक्षा की। कथा का समापन 26 मार्च को होगा जबकि 27 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मनोज कुमार त्यागी, विपिन कुमार त्यागी, राजीव कुमार त्यागी, संदीप कुमार त्यागी, संजीव कुमार त्यागी, सचिन कुमार त्यागी, चेतन त्यागी, बंटी त्यागी, सर्वोत्तम शर्मा, जय सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।