Eid-ul-Zuha Preparations Municipal Chairman Inspects Cleanliness at Eidgah ईद-उल-जुहा के मद्देनजर ईदगाह पर व्यवस्थाओं को परखा, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsEid-ul-Zuha Preparations Municipal Chairman Inspects Cleanliness at Eidgah

ईद-उल-जुहा के मद्देनजर ईदगाह पर व्यवस्थाओं को परखा

Amroha News - ईद-उल-जुहा के अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी ने ईदगाह की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने वजू के लिए पानी के टैंकर खड़े करने और रास्तों पर सफाई के बाद पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 3 June 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
ईद-उल-जुहा के मद्देनजर ईदगाह पर व्यवस्थाओं को परखा

ईद-उल-जुहा के मद्देनजर नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी ने सोमवार को पालिका बोर्ड के सदस्यों के साथ ईदगाह का निरीक्षण कर विशेष साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। वजू के लिए ईदगाह पर पानी के टैंकर खड़े करने की हिदायत दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ईदगाह पर आने जाने वाले रास्तों पर साफ-सफाई करने के बाद पानी का छिड़काव कर चूना डाला जाएगा। नगर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जा रही है। पेयजल की समस्या नहीं होने दी जाएगी। बिजली न आने पर जनरेटर चलाकर पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुओं के अवशेष दबाने को गड्ढे खोदने के लिए जमीन को चिन्हित कर लिया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुले में पशुओं के अवशेष न डालें। हर समय राउंड पर रहने वाले नगर पालिका के ट्रैक्टर-ट्रालियों में अवशेष डालें। खुले में कुर्बानी न करें। दूसरे धर्म के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखें। सभी लोग प्यार-भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। इस दौरान हाजी वसीम एडवोकेट, शाहनवाज अंसारी, चंदन प्रजापति, जावेद जरताब, हमजा अली, रविशंकर शर्मा, श्याम प्रजापति, जुनैद खान, तालिब खान, अलीमुद्दीन, मोनिश अंसारी, नईम सलमानी, नौशाद अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।