International Yoga Day Celebrations June 15-21 Events and Activities अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsInternational Yoga Day Celebrations June 15-21 Events and Activities

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Amroha News - अमरोहा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून व इसके पहले 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 जून की सुबह छह से आठ

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 16 June 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : 21 जून तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून व इसके पहले 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 16 जून की सुबह छह से आठ बजे तक जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास होगा। 17 जून की सुबह छह से सात बजे तक विकास भवन से कलक्ट्रेट आवास पार्क तक पैदल यात्रा निकालने के बाद 7:30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। 18 जून की सुबह छह से आठ बजे तक जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। सुबह आठ से नौ बजे तक महाविद्यालय एवं आयुष महाविद्यालय में पोस्टर/भाषण, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

19 जून की सुबह छह से सात बजे तक कलक्ट्रेट से जेएस हिन्दू पीजी कालेज तक साइकिल यात्रा का डीएम हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगी। सुबह आठ बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। 20 जून की सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक योग कार्यशाला, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों में योग सत्र का आयोजन होगा। 21 जून की सुबह सात से आठ बजे तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एवं सामूहिक योगाभ्यास मिनी स्टेडियम में किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।