boeing company experts reached ahmedbad to analyse air india plane crash अहमदाबाद पहुंचे बोइंग के एक्सपर्ट, प्लेन हादसे से अमेरिकी कंपनी भी हैरान; कराएगी जांच, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़boeing company experts reached ahmedbad to analyse air india plane crash

अहमदाबाद पहुंचे बोइंग के एक्सपर्ट, प्लेन हादसे से अमेरिकी कंपनी भी हैरान; कराएगी जांच

सोमवार को सुबह ही बोइंग के एक्सपर्ट अहमदाबाद पहुंचे। वे घटनास्थल जाएंगे और वहां पूरी जानकारी जुटाएंगे। इसके अलावा कुछ तकनीकी चीजों के बारे में भी वे जानकारी ले सकते हैं या फिर प्राप्त चीजों का विश्लेषण कर सकते हैं।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादMon, 16 June 2025 11:27 AM
share Share
Follow Us on
अहमदाबाद पहुंचे बोइंग के एक्सपर्ट, प्लेन हादसे से अमेरिकी कंपनी भी हैरान; कराएगी जांच

गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश ने भारत के साथ ही पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस हादसे ने विमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एयर इंडिया के क्रैश हुए विमान 171 को बनाने वाली कंपनी बोइंग को भी झटका लगा है। दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट कंपनी के एक्सपर्ट्स अहमदाबाद पहुंच गए हैं। बोइंग का कहना है कि हम पता लगाएंगे कि आखिर किस कमी से प्लेन क्रैश हुआ है। सोमवार को सुबह ही बोइंग के एक्सपर्ट अहमदाबाद पहुंचे। वे घटनास्थल जाएंगे और वहां पूरी जानकारी जुटाएंगे। इसके अलावा कुछ तकनीकी चीजों के बारे में भी वे जानकारी ले सकते हैं या फिर प्राप्त चीजों का विश्लेषण कर सकते हैं।

प्लेन क्रैश की दुखद घटना पर बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग का बयान भी आया था। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताया थआ और कहा था कि मैंने एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की है। हमने पूरी मदद का वादा किया है। इसके अलावा बोइंग की टीम जांच में भी सहयोग करेगी। यही नहीं उनका कहना था कि भारत के एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो से हम फ्लाइट के बारे में जानकारी मांगेंगे। उसके बाद विश्लेषण किया जाएगा कि आखिर प्लेन क्रैश के क्या कारण हो सकते हैं।

इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से एक शख्स ही जिंदा बच सका। इसके अलावा गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई। मारे गए लोगों के शव भी इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान तक नहीं हो सकी। ज्यादातर शवों को डीएनए के जरिए पहचाना जा रहा है। अब तक 87 शवों का डीएनए मैच हो चुका है। अब भी मारे गए लोगों के परिजनों का पहुंचना जारी है और उनकी डीएनए टेस्टिंग की जा रही है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा विमान हादसा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।