Leopard Attacks in Tehsil Area Lead to Woman s Death and Multiple Injuries हसनपुर के जंगल में विचरण कर रहे पांच तेंदुए, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsLeopard Attacks in Tehsil Area Lead to Woman s Death and Multiple Injuries

हसनपुर के जंगल में विचरण कर रहे पांच तेंदुए

Amroha News - तहसील क्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। पिछले तीन वर्षों में यह दूसरा मामला है। वन विभाग ने तेंदुए पकड़ने के प्रयास किए, लेकिन कई तेंदुए मारे जा चुके हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 8 June 2025 06:14 PM
share Share
Follow Us on
हसनपुर के जंगल में विचरण कर रहे पांच तेंदुए

तहसील क्षेत्र के तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हुई थी जबकि, कई लोग घायल हो चुके हैं। दो से अधिक तेंदुए भी मारे जा चुके हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत हो गई थी। वंशी वाला महरपुर में तेंदुए ने हमला बोलकर किसान को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ लिया था। बाद में तेंदुए की मौत हो गई थी। दौलतपुर नहरी के जंगल में तेंदुआ पकड़ा गया था। इस तेंदुए की भी बाद में मौत हो गई थी।

अन्य कई लोग भी जब-तब तेंदुए के हमले में घायल हो चुके हैं। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में चार से पांच तेंदुए विचरण कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।