Police Arrest Main Accused in Abduction and Rape of Ninth Grade Student कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsPolice Arrest Main Accused in Abduction and Rape of Ninth Grade Student

कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amroha News - पुलिस ने कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर जंगल में दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोपियों में मोहित पर दुष्कर्म और कोशिंद्र पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 4 May 2025 04:56 AM
share Share
Follow Us on
कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कक्षा नौ की छात्रा को घर से अगवा कर जंगल में ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अगवा करने में मदद करने के आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बीती 30 अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा घर में सो रही थी। परिवार के लोग छत पर थे। इसी दौरान नजदीकी गांव निवासी युवक अपने साथी के साथ उसके घर पहुंचा व छात्रा को अगवा कर अपने साथ जंगल में ले गया। आरोप के मुताबिक यहां युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची व जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे व तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर पर गांव सेंमली निवासी मोहित व कोशिंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहित पर दुष्कर्म जबकि, कोशिंद्र पर अगवा करने में मदद करने का आरोप है। कोशिंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को मुख्य आरोपी मोहित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि मोहित को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।