Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsRangoli Competition Celebrates 300th Birth Anniversary of Ahilyabai Holkar at Shiv Inter College
नैंसी व कशिश ने सजाई सबसे सुंदर रंगोली
Amroha News - गजरौला। नगर के शिव इंटर कालेज में भाजपा संगठन के संयोजन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कक्षा 12 व कक्षा 10 की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियो
Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 19 May 2025 07:41 PM

नगर के शिव इंटर कालेज में भाजपा संगठन के संयोजन में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कक्षा 12 व कक्षा 10 की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 10 की छात्रा नैंसी ने प्रथम, कशिश द्वितीय व स्वीटी तृतीय स्थान पर रहीं। भाजपा नेता सत्यपाल सिंह पाल ने प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना कर उत्साहवर्धन किया। प्रधनाचार्य डा.शलभ भारद्वाज ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्षों की जानकारी दी। इस दौरान गगन अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, जसपाल सिंह, चंचल रानी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।