Severe Heatwave Continues Relief Expected in Two Days भीषण गर्मी का कहर, अगले दो दिन राहत के आसार नहीं, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSevere Heatwave Continues Relief Expected in Two Days

भीषण गर्मी का कहर, अगले दो दिन राहत के आसार नहीं

Amroha News - शुक्रवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पसीने से तरबतर लोग गर्मी के आगे बेबस हैं। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मौसम में बदलाव के संकेत हैं और अगले दो दिन में राहत की उम्मीद...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 13 June 2025 01:40 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी का कहर, अगले दो दिन राहत के आसार नहीं

शुक्रवार को भी उमसभरी गर्मी से निजात नहीं मिली है। सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख बने हुए हैं। गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गर्मी के आगे पंखे, कूलर की हवा भी बेअसर हो गई है। लोगों के जीवन और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग शाम तक घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। दोपहर होते ही शहर से लेकर गांव की गलियों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आता है। खेती-बाड़ी से लेकर कामकाज पर गर्मी का असर पड़ रहा है। हालांकि शुक्रवार से मौसम की कुछ चाल बदली नजर आ रही है।

आसमान में बादल छाए हुए हैं। फिलहाल हवा शांत होने के कारण गर्मी ने आबादी का पसीना निकाल दिया है। उधर मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।