वट अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Amroha News - गजरौला। वट अमावस्या पर मंगलवार को ब्रजघाट व तिगरीधाम गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गर्मी के मौसम में भोर से ही श्रद्धा
वट अमावस्या पर मंगलवार को ब्रजघाट व तिगरीधाम गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। गर्मी के मौसम में भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान किया व घाटों के किनारे विधि विधान से पूजा की। मंगलवार तड़के से ही स्नान शुरू हो गया था। बहुत से श्रद्धालु सोमवार देर रात ही ब्रजघाट पहुंच गए थे। जिन्होंने सूर्य की पहली किरण के साथ गंगा में स्नान किया व सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। हरियाणा, दिल्ली राज्यों के अलावा बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर आदि जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने भी गंगास्नान किया।
विधि विधान से पूजा कर जरूरतमंदों को दान देकर पुण्यलाभ कमाया। सुरक्षा को लेकर गंगाघाटों पर पुलिस तैनात रही। वहीं, सुहागिनों ने व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा कर अपनी पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। वट पूजन के दौरान महिलाओं ने सती सावित्री की कहानी सुन पति व बच्चों की दीर्घायु व सुखद जीवन की कामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।