Traffic Jam on Delhi-Lucknow Highway Due to Ganga Snan Crowds on Vat Amavasya दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्री हलकान, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTraffic Jam on Delhi-Lucknow Highway Due to Ganga Snan Crowds on Vat Amavasya

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्री हलकान

Amroha News - गजरौला। वट अमावस्या पर मंगलवार को गंगास्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। गर्मी की वजह से जाम में फंसे

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 27 May 2025 11:31 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, यात्री हलकान

वट अमावस्या पर मंगलवार को गंगास्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। गर्मी की वजह से जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे तक भी जाम लगा रहा। वाहन घंटों तक धीमी रफ्तार से चले। जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूट गया। मंगलवार सुबह से गंगास्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ी और जाम के हालात बन गए। समय रहते पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश नहीं की नतीजा नेशनल हाईवे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

सुबह दस बजे तक भी जाम के हालात बने रहे। सैकड़ों वाहन जाम में घंटों तक फंसे रहे। जिसके चलते उनमें सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में तीन एंबुलेंस भी फंस गईं जो मुरादाबाद से मरीजों को दिल्ली के लिए ले जा रही थीं। पुलिस ने जैसे-तैसे करके एंबुलेंस को जाम से निकलवाया। जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूट गया। हापुड़ पुलिस की मदद लेते हुए पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए। इसके बाद जाम खुल सका। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि हाईवे पर निर्माण कार्य चलने की वजह से जाम लग रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।