Tribute to Kuldeep Singh Chulbula A Memorial Event in Jaytauli Village पुण्यतिथि पर रागिनी व विचार गोष्ठी का आयोजन, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTribute to Kuldeep Singh Chulbula A Memorial Event in Jaytauli Village

पुण्यतिथि पर रागिनी व विचार गोष्ठी का आयोजन

Amroha News - हसनपुर। क्षेत्र के गांव जयतौली में गुरुवार को बहुजन मिशनरी गायक कुलदीप सिंह चुलबुला की पुण्यतिथि पर रागिनी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य व

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 25 April 2025 05:51 AM
share Share
Follow Us on
पुण्यतिथि पर रागिनी व विचार गोष्ठी का आयोजन

क्षेत्र के गांव जयतौली में गुरुवार को बहुजन मिशनरी गायक कुलदीप सिंह चुलबुला की पुण्यतिथि पर रागिनी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ हसनपुर के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि कुलदीप चुलबुला के जाने से मिशन में जो खालीपन हुआ है, उसे कभी नहीं भरा जा सकता है। उन्होंने वास्तव में भीम मिशन के कारवां को आगे ले जाने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। हम सभी को बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अशोक मौर्य, अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ हसनपुर के अध्यक्ष रामवीर सिंह, आंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मोनू सागर, करणवीर सिंह, रूपेश वर्धन, कोशिंद्र सिंह, जगदीश बौद्ध, कलुवा सिंह, मलखान सिंह, धर्मवीर सिंह पावला, गोविंद राव, अजेंद्र सिंह, गुलशन, यशवीर सिंह, अजब सिंह, मनोज सागर, सीमा सागर, निशा भारती, पूजा, विमला देवी, तुलसीराम तूफानी, सूरज सिंह बौद्ध, सोमेंद्र सिंह, नन्हें सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नरेंद्र प्रधान व संचालन कार्यक्रम संयोजक अशोक मौर्य ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।