जमीन के विवाद में रिटायर फॉलोअर को किया लहूलुहान
Ayodhya News - तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गौहनिया में जमीनी विवाद के चलते एक रिटायर फॉलोअर राम प्रगट गिरी की पिटाई कर दी गई। विपक्षी अर्जुन गिरी के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की...

तारुन, संवाददाता। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गौहनिया में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में रिटायर फॉलोअर की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। रिटायर फॉलोअर राम प्रगट गिरी ने बताया कि उनकी मां के नाम जमीन है। उसी को लेकर विपक्षी अर्जुन गिरी के परिजन विवाद करते रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे विपक्षी अपने परिजनों के साथ जबरिया घर में घुसकर गाली गलौज देने लगे। मना करने लात घूसों व लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। पुलिस इलाज के लिये तारुन अस्पताल के गई। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने फॉलोअर के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर दी है।
विपक्षी अर्जुन गिरी को आई गम्भीर चोट के चलते इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप त्रिपाठी ने बताया फॉलोअर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। --------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।