Cyclist Dies in Accident Near Sohwali Mod Family in Mourning अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsCyclist Dies in Accident Near Sohwali Mod Family in Mourning

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Azamgarh News - बरदह के सोहवली मोड़ पर गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय संतोष कन्नौजिया की मौत हो गई। वह बधवा महादेव मंदिर दर्शन के लिए साइकिल चला रहा था। संतोष मुंबई में कपड़ा प्रेस करने का काम करता था...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Thu, 5 June 2025 01:10 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

बरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहवली मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मौत की खबर से परिवार में कोहरा मच गया। जगदीशपुर सोहवली गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष कन्नौजिया पुत्र अमरनाथ मुंबई से एक माह पूर्व घर आया था। वह गुरुवार की सुह साइकिल पर सवार होकर बधवा महादेव मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए जा रहा था। रास्ते में बरदह-मार्टीनगंज मार्ग पर स्थित सोहवली मोड़ के समीप पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन के टक्कर से वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे लोग 108 एंबुलेंस स मार्टीनगंज पीएचसी पर लेकर गए।

डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संतोष मुंबई में रहकर कपड़ा प्रेस करने का काम करता था। मुंबई जाने के लिए उसका आज के ही दिन ट्रेन का टिकट भी था। संतोष के दो पुत्र हैं। पत्नी चंदा देवी और मां कर्मा देवी का रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।