हिन्दुस्तान फॉलोअप
Azamgarh News - जिलाधिकारी रवींद्र कुमार द्वितीय और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने रानी की सराय विकास खंड के सेठवल गांव स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों को गुड़ और केला खिलाया और गोआश्रय की...

रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार द्वितीय एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने शनिवार को संयुक्त रूप से रानी की सराय विकास खंड क्षेत्र के सेठवल गांव स्थित गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों को गुड़ और केला खिलाया। गो आश्रय स्थल पर उपलब्ध व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने गोआश्रय स्थल पर नेपियर घास लगाए जाने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर पर्याप्त भूसा, हरा चारा, पशुओं को भीषण गर्मी से बचाव के लिए फॉगर सिस्टम एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध मिली। डीएम ने पशुओं के वैक्सीनेशन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सहभागिता रजिस्टर का अवलोकन किया।
मौके पर 66 गोवंश संरक्षित मिले। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को बताया कि गोआश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त भूसा स्टोर किया गया है। हरे चारा की बुवाई करा दी गई है। नियमित रूप से पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा पशुओं की जांच एवं समय-समय पर वैक्सीनेशन किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना के अलावा ब्लाक स्तरीय अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।