मां की तेरही के खर्च के विवाद में पिता की हत्या
Azamgarh News - अहरौला के शाहपुर सरैन गांव में तेरही के खर्च को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ। बेटे विजय ने पिता रामलवट पर मिट्टी का चक्का उठाकर मारा, जिससे पिता की मौत हो गई। आरोपी बेटे ने घटना के बाद घर छोड़ दिया।...

अहरौला। क्षेत्र के शाहपुर सरैन गांव में बुधवार की रात मां के दसवां पर तेरही के खर्च को लेकर पिता से युवक का विवाद हो गया। युवक ने पिता सिर पर मिट्टी का बड़ा चक्का उठाकर मार दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर सुरैन गांव निवासी 60 वर्षीय रामलवट की पत्नी माया की बीमारी से निधन हो गया था। बुधवार की रात माया का दसवां था, दसवां भोज के बाद तेरही के खर्च को लेकर रामलवट और उसके बड़े पुत्र विजय से विवाद हो गया।
बेटे ने पहले लाठी डंडा से पिता को मारा, गांव के लोगों ने बचाव कर दिया। मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद पिता—पुत्र में दूसरी बार विवाद हो गया। विजय ने घर के पास रखे मिट्टी का बड़ा चक्का उठा कर पिता के सिर पर मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से रामलवट की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरा तफरी मच गई। हमला के बाद आरोपी बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृत वृद्ध के छोटे पुत्र संजू ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।