दो दिन से जला ट्रांसफार्मर, सौ घरों में छाया अंधेरा,
Azamgarh News - शिवराजपुर गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण जल गया, जिससे करीब सौ घरों में अंधेरा छा गया। बिजली न होने से पानी और अन्य समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचित...

सरायमीर ,हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में लगा 25 केवी का ट्रासफार्मर दो दिन पूर्व ओवर लोड के चलते धूं-धंू कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से करीब सौ घरों अंधेरे में छाया है। बिजली न आने से लोगों के सामने पानी आदि समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना बिजली अधिकारी, कर्मचारी देने के बाद भी अंजान बने हुए है। क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के जामा मस्जिद मुहल्ले में 25 केवी का लगा ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे करीब सौ घरों में बिजली आपूर्ति होती है। उपभोक्ता के सापेक्ष कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने के कारण ओवरलोड के चलते आये दिन जल जाता है।
शुक्रवार को दोपहर उक्त ट्रांसफार्मर ओवर लोड के चलते जल गया। सौ घरों में अंंधेरा छाया हुआ है। बिजली न रहने से गांव में बकरीद का पर्व फीका पड़ गया। पर्व पर लोगों पानी आदि की समस्या से जुझना पड़ा। वही उमस भरी गर्मी से बूढे़, बच्चे,महिलाएं सभी बिलबिला उठे है। गांव के जमीर, अजीम आदि लोगों ने बताया कि इस समस्या के लेकर क्षेत्रीय विधायक और बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन कोई भी ध्यान नही है। जिससे बकरीद का पर्व फीका पड़ गया। पानी आदि समस्याओं लेकर जुझना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।