बेरोजगारों का रोजगार नहीं मिल रहा: आदित्य
Badaun News - सपा सांसद आदित्य यादव ने बिसौली के भरतपुर में पीडीए पंचायत कार्यक्रम में कहा कि जनता परेशान है। बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से लोग चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज में डर और भ्रम पैदा...

सपा सांसद आदित्य यादव ने बिसौली के भरतपुर में पीडीए पंचायत कार्यक्रम को संबोधित किया। सांसद ने कहा कि वर्तमान में जनता परेशान है। बेरोजगारों का रोजगार नहीं मिल रहा है। अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है। वर्तमान में बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। सांसद ने कहा कि पिछड़े समाज को हम अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे, तभी हम आने वाले अपने समय में अपने बच्चों को रोजगार या क्षेत्र को विकास दे पाएंगे। भाजपा की सरकार ने मीडिया के माध्यम से आपके दिमाग में इतना भरम और भय भर दिया गया है कि कि अब हम एक दूसरे से डरने से लगे हैं। हिंदू, मुसलमान को लड़ाने का माहौल बनाया जाता है। भाजपा देश को खोखला करने का प्रयास कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, भूपेंद्र दद्दा, फखरे अहमद शोबी, पान सिंह, सुरेंद्र सागर, राजेंद्र, बलवीर सिंह, सुनील यादव, जवाहर सिंह, शिव प्रताप सिंह, सुरेंद्र यादव, डॉ. जीराज मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।