विकास खंडों में पात्र परिवार छूटने पर बीडीओ सीधे होंगे जिम्मेदार
Chandauli News - चंदौली, संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना में नए पात्र लाभार्थियों की पात्रता सूची तैयार करने

चंदौली, संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना में नए पात्र लाभार्थियों की पात्रता सूची तैयार करने को सर्वे का कार्य किया जा रहा है। जिले सभी विकास खंडों में आवास प्लस सूची में 58597 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। विकास खंडवार सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद एक मई को खंड विकास अधिकारियों को कोई भी पात्र परिवार नहीं छूटने का प्रमाण पत्र जिला प्रशासन को देना है। कोई भी पात्र परिवार छूटने पर बीडीसी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। सर्वे डाटा को ब्लाक स्तरीय चेकर चेक करेंगे। इसके बाद पांच प्रतिशत सर्वे डाटा का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आगामी चरण वर्ष 2024-2025 से 2029 तक के लिए आवास प्लस सूची में पात्र लाभार्थियों की चयन करने के लिए सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिले में बीते 22 अप्रैल तक सेल्फ और असिस्टेंट सर्वे की ओर से कुल 58597 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें 6560 सेल्फ सर्वे किया गया है। वहीं 52037 असिस्टेंट सर्वे हुआ है। सर्वे का कार्य 30 अपैल तक किया जाना है। इससे विकास खंडवार सर्वे डाटा की संख्या बढ़ जाएगी। इसके बाद एक मई को खंड विकास अधिकारियों की ओर से जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को सर्वे पूर्ण कराने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी। इसके बाद ब्लाक स्तरीय चेकर सर्वे डाटा को चेक करेंगे। वहीं पांच प्रतिशत सर्वे डाटा का सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम करेगी। इसके बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।