Brutal Assault and Rape Leads to Death of Mentally Challenged Woman in Banda बेरहमी से पिटाई और रेप की शिकार मंदबुद्धि महिला की मौत, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsBrutal Assault and Rape Leads to Death of Mentally Challenged Woman in Banda

बेरहमी से पिटाई और रेप की शिकार मंदबुद्धि महिला की मौत

Banda News - बांदा। संवाददाता गिरवां क्षेत्र में अगवाकर बेरहमी से पिटाई के बाद दुष्कर्म की शिकार

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाSun, 27 April 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
बेरहमी से पिटाई और रेप की शिकार मंदबुद्धि महिला की मौत

बांदा। संवाददाता गिरवां क्षेत्र में अगवाकर बेरहमी से पिटाई के बाद दुष्कर्म की शिकार मंदबुद्धि महिला ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

गिरवां क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय दलित मंदबुद्धि महिला बीती 16 अप्रैल की रात घर के बाहर सोई थी। उसकी बहू घर के अंदर कमरे में थी। पड़ोसी महिला दुकानदार के पास क्षेत्र का एक युवक गुटखा लेने आया। दुकानदार महिला ने गुटखा देने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक गाली गलौज करने लगा। यह देख पास में लेटी मंदबुद्धि महिला ने विरोध किया तो आरोपित उसे घसीटकर खेतों में ले गया। आरोप है कि खेतों में उसे बेरहमी से मारने-पीटने के बाद आरोपति ने मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म भी किया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर किया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष गिरवां सीपी तिवारी ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ अंबुजा त्रिवेदी कर रही हैं। आरोपित पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। मामले में हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।