भाजपाइयों ने घर-घर दी दस्तक
Badaun News - गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सालारपुर मंडल के गांव बनेई, बनगवां में घर-घर जाकर लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष पति अरविंद कुमार और अन्य भाजपा नेता...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 13 April 2025 02:38 AM

गांव चलो अभियान के तहत सदर विधानसभा के सालारपुर मंडल के ग्राम बनेई, बनगवां आदि में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दस्तक दी और लोगों के बीच भाजपा सरकार की नीतियों का गुणगान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पति अरविंद कुमार और सालारपुर ब्लाक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह, अनिल सिंह, सभासद हनी मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।