Celebration of Kalyan Singh s Birth Anniversary Former UP CM Remembered युगों तक याद रहेंगे बाबू कल्याण सिंह : बीएल वर्मा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCelebration of Kalyan Singh s Birth Anniversary Former UP CM Remembered

युगों तक याद रहेंगे बाबू कल्याण सिंह : बीएल वर्मा

Badaun News - राम मंदिर आंदोलन के नेता और पूर्व सीएम बाबू कल्याण सिंह की जयंती उझानी में मनाई गई। इस अवसर पर उनके शिष्य बीएल वर्मा ने कहा कि बाबू जी का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। समारोह में कई नेताओं ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 6 Jan 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
युगों तक याद रहेंगे बाबू कल्याण सिंह : बीएल वर्मा

राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी और मंदिर के लिए मुख्यमंत्री का पद त्याग करने वाले पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की उझानी में हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई। बाईपास स्थित हाइवे पर कल्याण चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कल्याण सिंह के शिष्य व केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भले ही वह अब हमारे बीच नहीं उनका आशीर्वाद हमेशा साथ है। बाबू जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल और उनकी शैली को युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा। वह मंच पर बोलते हुए भावुक हुये बीएल वर्मा ने कहा, वे उनके हमेशा करीब और जीवन पर्यन्त प्रेरणास्रोत रहेंगे।

जयंती समारोह को एम एलसी बागीश पाठक, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर हर्षवर्धन राजपूत, बुधपाल सिंह, सचिन अग्रवाल, पूर्व विधायक अनीता लोधी, पूर्व मंत्री राजीव लोधी, विधायक डीसी वर्मा, राम सिंह, सुधाकर वर्मा, क्रय विक्रय समिति चेयरमैन किशन शर्मा, संदीप सक्सेना, रोनी सक्सेना, अरुण अग्रवाल, रवि यादव, रजत गुप्ता, सिक्की वार्ष्णेय, राहुल शंखधार, अजय तोमर, सुखपाल वर्मा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।