बालाजी को लगाया सवामनी का भोग
Badaun News - गांव गुधनी-खौंसारा के बलदेव धाम पर भक्तों ने मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ कराया। श्रद्धालुओं को सत्कर्म के कार्यों के लिए प्रेरित किया गया। आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 22 May 2025 06:06 AM

क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर मंगलवार की शाम भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कराया। इस दौरान पाठ सुनने आए श्रद्धालुओं को जीवन में सत्कर्म से जुड़े कार्यो में प्रवृत्त करने की शिक्षा दी गई। मंदिर के मंहत आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि जहां सुंदरकांड का पाठ कराया जाता है। वहां का माहौल दिव्य हो जाता है और सुखद वातावरण की अनुभूति होती है। बाद में भगवान राम एवं बालाजी महाराज की आरती कर सवामनी का भोग लगाया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।