कुशीनगर में 21.2 एमएम हुई बारिश, फसलों को संजीवनी
Kushinagar News - कुशीनगर में हुई झमाझम बारिश से किसानों को फसलों की संजीवनी मिली है। किसान धान की बुवाई और अन्य फसलों की देखभाल में जुट गए हैं। बारिश से सब्जी, गन्ना, मक्का और उरद की फसल को भी लाभ हुआ है। हालांकि,...

कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में झमाझम बारिश हुई। बारिश से किसानों के फसलों की संजीवनी मिली है। इससे किसानों की बांछें खिल गई हैं। किसान धान का बेहन गिराने में जुटे हैं। इससे किसान खुश हैं। किसान धान की बुवाई के लिए खेतों की जुताई करने के साथ धान का बेहन गिराने के जमीन को तैयारी में जुटे हैं। बारिश से सब्जी की खेती के साथ गन्ना, मक्का, उरद, मूंग आदि फसलों को फायदा हुआ है। किसान इन फसलों में खाद का छिड़काव करना शुरू कर दिये हैं। वहीं पानी चलाने की सोच रहे किसानों को काफी बचत हुई है। शादी वाले परिवारों को बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
मौसम वैज्ञानिक स्रुति बी सिंह ने बताया कि जनपद में 21.2 एमएम बारिश हुई है तथा 37.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।