RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, कुछ घंटों बाद यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट RBSE 12th Result 2025 live updates: Rajasthan Board 12th arts science result rajeduboard rajasthan gov in rajresults nic - career news
Hindi NewsकरियरRBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, कुछ घंटों बाद यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, कुछ घंटों बाद यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 live updates: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स रिजल्ट आज rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे।

RBSE 12th Result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, कुछ घंटों बाद यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

RBSE 12th Result 2025 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Thu, 22 May 2025 08:41 AM
हमें फॉलो करें

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 live updates , rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in 2025 : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी होगा। विद्यार्थी लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर रोल नंबर डालकर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स ( RBSE 12th Arts Result 2025, RBSE 12th Science Result 2025, RBSE 12th Commerce Result 2025 ) का रिजल्ट एक साथ जारी करने जा रहा है। इसके अलावा राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम भी घोषित होगा। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जुड़ेंगे और परिणाम जारी करेंगे। राजस्थान बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा आरबीएससी 12वीं रिजल्ट की डिटेल्स देंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 893616 स्टूडेंट पंजीकृत थे। इनमें से आरबीएससी 12वीं साइंस में 273984, कॉमर्स में 28250, आट्‌र्स स्ट्रीम में 587475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट पंजीकृत थे। पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट 20 मई को जारी कर दिया था। 2024 में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा था। वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 ( RBSE 12th Arts Result 2025 Direct Link)

राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2025 ( RBSE 12th Commerce Result 2025 Direct Link)

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2025 ( RBSE 12th Science Result 2025 Direct Link)

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2025 ( RBSE 12th varishtha upadhyay result 2025 Direct Link)

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।

22 May 2025, 08:41:23 AM IST

RBSE 12th result 2025 Live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइटों की लिस्ट

RBSE 12th result 2025 Live : आरबीएसई 12वीं परिणाम आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, कक्षा 12 के छात्र अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।

वेबसाइट लिस्ट -

livehindustan.com

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

22 May 2025, 08:39:39 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल कैसा रहा था राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा था। वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए थे।

22 May 2025, 08:25:25 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर जरूरी

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखना चाह रहे आरबीएसई बोर्ड छात्रों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्रों के महत्वपूर्ण विवरण, जैसे कि उनका नाम, रोल नंबर, परीक्षा में शामिल विषय, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक और योग्यता की स्थिति स्कोरकार्ड पर छपी होती है।

22 May 2025, 08:14:56 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्साह

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे। करीब 8.93 लाख विद्यार्थियों को अपने नतीजों का इंतजार है। आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। सभी में गजब का उत्साह है।

22 May 2025, 08:14:40 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट और सर्टिफिकेट कहां से मिलेंगे

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपनी ई-मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसका प्रिंट आउट निकालना जरूरी है। हालांकि मार्कशीट की हॉर्डकॉपी उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से ही मिलेगी। जब तक स्कूल से मार्कशीट नहीं मिलती तब तक ई-मार्कशीट का प्रिंट आउट ही काम आएगा। स्कूल से मार्कशीट के अलावा 12वीं पास का सर्टिफिकेट भी मिलेगा। विद्यार्थी स्कूल से जरूर इन्हें ले लें क्योंकि ऑरिजनल हॉर्ड कॉपी यही होंगी।

22 May 2025, 07:52:54 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर आरबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।

- नए खुले टैब में, लॉगिन विवरण – रोल नंबर, डीओबी दर्ज करें।

- सबमिट पर क्लिक करें और आपका आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा

- अपना आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

22 May 2025, 07:47:30 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी आरबीएसई रिजल्ट की सभी डिटेल्स

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है। आज यह 5 बजे आयोजित होगी। इसमें पास प्रतिशत, परीक्षा में लिंग-वाइज परफॉर्मेंस, जिलेवार प्रदर्श, रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

22 May 2025, 07:28:59 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट से पहले जानें मिनिमम पासिंग मार्क्स नियम

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।

22 May 2025, 07:21:17 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: 2024 में आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट कैसा रहा था

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान संकाय में 2.60 लाख पंजीकृत स्टूडेंट्स में से 97.73 फीसदी पास हुए थे। लड़कियों में 98.90 प्रतिशत और लड़कों में 97.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे थे। यानी साइंस में भी बेटियों का प्रदर्शन बेटों से अच्छा रहा था।

22 May 2025, 07:11:26 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: बीते वर्ष आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी रहा था

RBSE 12th Result 2025 Live: बीत वर्ष 2024 में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा 5.78 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, जिनमें से कुल 96.88 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। इसमें लड़कियों में 97.86 फीसदी और लड़कों में 95.80 फीसदी सफल रहे थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से दो फीसदी अधिक रहा था। देखना होगा आज भी बेटियां बाजी मारती हैं या नहीं।

22 May 2025, 07:00:25 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट में 10 घंटे बाकी

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार 10 घंटे बाद खत्म हो जाएगा। आज शाम 5 बजे राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए जाएंगे। पिछले साल आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट 20 मई को आया था। इस बार दो दिन की देरी से नतीजे आ रहे हैं।

22 May 2025, 06:51:23 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट कैसा रहा था

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा में पिछले साल तीनों संकायों का रिजल्ट शानदार रहा था। आरबीएसई 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 स्टूडेंट्स में से 98.95 फीसदी सफल हुए थे जिसमें लड़कियों में 99.51 फीसदी और लड़कों में 98.66 फीसदी स्टूडेंट पास हुए।

22 May 2025, 06:40:11 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स में कितने कितने विद्यार्थी

RBSE 12th Result 2025 Live: इस साल आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 8 लाख 93 हजार 616 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें से 2,73,984 साइंस, 28,250 कॉमर्स, 5,87,475 आर्ट्स और 3,907 छात्र वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग से हैं।

22 May 2025, 07:47:31 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं टॉपरों से बात कर सकते हैं शिक्षा मंत्री

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और परिणाम घोषित करेंगे। इस दौरान वह राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपरों व मेरिट होल्डर्स से बातचीत भी कर सकते हैं। हालांकि राजस्थान बोर्ड आधिकारिक तौर पर टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं करता है।

22 May 2025, 06:22:55 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं के 8.93 लाख छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम आज 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार भी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी हो रहे हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बीकानेर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और परिणाम जारी करेंगे।

22 May 2025, 06:11:36 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जल्द

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट ( RBSE 10th Result 2025 ) भी जल्दी ही घोषित किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा भी जल्द की जाएगी। स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

22 May 2025, 06:03:30 AM IST

RBSE 12th Result 2025 live : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा में 11 घंटे बाकी

RBSE 12th Result 2025 live : राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी तीनों संकायों आर्ट्स (RBSE 12th Arts Result), साइंस (RBSE 12th Science Result)और कॉमर्स (RBSE 12th Commerce Result) का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है। इसके अलावा आज ही वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

22 May 2025, 05:54:22 AM IST

RBSE 12th Result 2025 live : आरबीएसई 12वीं रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी

RBSE 12th Result 2025 live : राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी तीनों संकायों आर्ट्स (RBSE 12th Arts Result), साइंस (RBSE 12th Science Result)और कॉमर्स (RBSE 12th Commerce Result) का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है। इसके अलावा आज ही वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।

22 May 2025, 06:03:30 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: इतिहास में तीसरी बार एक साथ तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इतिहास में तीसरी बार तीनों स्ट्रीम्स आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर रहा है। पिछले साल भी तीनों स्ट्रीम व वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट एक साथ जारी किया था। इस साल भी ऐसा करने जा रहा है।

22 May 2025, 05:29:57 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: कब हुई थी आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा

RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी। अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल को थी। रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्टूडेंट अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे।

22 May 2025, 05:29:57 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आज राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in हुई क्रैश तो यूं चेक कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड रिजल्ट

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। नतीजों की घोषणा के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे। ऐसे में हेवी लोड व ट्राफिक के चलते राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ सकती है या वह धीमी गति से चल सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास फौरन रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

जैसे ही राजस्थान बोर्ड के नतीजे जारी होंगे, लाइव हिन्दुस्तान ( livehindustan.com ) फौरन आपके मोबाइल पर रिजल्ट का अलर्ट ( SMS ) भेजेगा। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही SMS पाने के लिए यहां कराएं रजिस्ट्रेशन - livehindustan.com/career/results/rajasthan-board-result

22 May 2025, 05:29:57 AM IST

RBSE 12th Result 2025 live : आज लाइव हिंदुस्तान से भी डाउनलोड कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं मार्कशीट

RBSE 12th Result 2025 live : राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से अपना आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट livehindustan.com पर भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक ऊपर दिया गया है जो कि 5 बजते ही एक्टिव हो जाएगा।

22 May 2025, 05:29:57 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: आज राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें

RBSE 12th Result 2025 Live: आज राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें

स्टेप 1: राजस्थान बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स, अपनी स्ट्रीम के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करें

स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

22 May 2025, 05:29:58 AM IST

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट आज जारी होगा

RBSE 12th Result 2025 Live: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट आज जारी होगा। आरबीएसई 12वीं परिणाम शाम 5 बजे बजे जारी होगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने पर विद्यार्थी इसे rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 8 लाख 93 हजार 616 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट ,राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट,राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।