Extreme Heat in Badaun Temperatures Soar to 40 C Residents Seek Relief दिन चढ़ने संग सूरज के तीखे तेवर, जनजीवन बेहाल, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsExtreme Heat in Badaun Temperatures Soar to 40 C Residents Seek Relief

दिन चढ़ने संग सूरज के तीखे तेवर, जनजीवन बेहाल

Badaun News - बदायूं में रविवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोग घरों में कैद हो गए। स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ गईं और बिजली की कटौती ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। लोग गर्मी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 9 June 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
दिन चढ़ने संग सूरज के तीखे तेवर, जनजीवन बेहाल

बदायूं,संवाददाता। रविवार को लोग दिन भर गर्मी से बेहाल रहे। सुबह से शाम तक सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। गर्मी व चिलचिलाती धूप के कारण के दोपहर को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिन निकलते ही सूरज के तेवर तीखे हो गए। सुबह आठ बजे ही दोपहर का अहसान होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूर्यदेव के तेवर भी तल्ख होते चले गए। सुबह 10 बजे से ही चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया।

जरुरी काम होने पर ही लोग सिर गमछा आदि से ढककर घर से बाहर निकले। कुछ लोग मुंह पर भी कपड़ा लपेटे नजर आए। रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस कारण रविवार का दिन काफी गर्म रहा। भीषण गर्मी से त्वचा व डायरिया के रोगी काफी बढ़ गए। रविवार होने के बाद भी निजी चिकित्सकों के यहां भारी भीड़ नजर आई। बीमार लोगों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों व बुजुर्गों की देखी गई। इसके साथ बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को रुला दिया। शहर में दो से तीन घंटे बाद बिजली की ट्रिपिंग होती रही। इसके चलते लोगों का पसीना नहीं सूख पाया। गर्मी अधिक होने के कारण पंखे हांफने लगे। लोगों को कूलर व एसी से ही राहत मिल सकी। वहीं लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरबूज, खरबूज, खीरा सहित ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। शाम पांच बजे के बाद भी धूप आंखों में चुभती रही। देरशाम सूरज ढलने के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। तब जाकर लोग घर से बाहर निकले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।