राष्ट्रीय लोकदल सरकार के साथ: अभिनय चौधरी
Badaun News - राष्ट्रीय लोकदल सरकार के साथ: अभिनय चौधरी 07 बीडीएन 39----सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक को संबोधित करते युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्र

बदायूं, संवाददाता। राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोकदल सरकार के साथ है और देश प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल किसानों, नौजवानों के लिए काम कर रही है। युवा, छात्र, नौजवान हमारे देश की रीढ़ हैं। जयंत चौधरी आज केंद्र सरकार में कौशल विकास और शिक्षा मंत्री हैं वह अपने मंत्रालय के माध्यम से देश भर के नौजवानों के भविष्य को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं।
सोमवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश एवं देश की सरकार में भागीदार है। राष्ट्रीय लोकदल के माध्यम से आज किसान और नौजवान अपनी बात संसद में रखने में सफल है। युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव योगेश यादव ने कहा राष्ट्रीय लोकदल अब जल्द जिले के हर गांव जाकर युवा और छात्रों, किसानों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ेगा। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आदेशानुसार जिले के गांवों से लगभग 10 हजार युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल में जोड़ने का काम किया जायेगा। जिले के हर बूथ पर दस यूथों को जोड़ा जायेगा। संगठन की मजबूती पर जमीनी काम करने वालों को ही राष्ट्रीय लोकदल में जगह है। राष्ट्रीय लोकदल किसानों, नौजवानों, छात्रों का दल है। एक यही वह पार्टी है जो हर समय किसानों के लिए खड़ी है। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव आसिफ खान, राजकुमार बघेल, रानू, योगेश यादव, हसरत अली, उस्मान गुद्दी, राजकुमार बघेल, सोमेंद्र सिंह यादव, फुरकान खान, चिराग चौधरी, महेंद्र सिंह शाक्य, प्रदीप सिंह, जलज यादव, विशेष यादव, जय किशन लाल शर्मा, वीरेश यादव, प्रमोद यादव, दीपू गुप्ता, शंकर यादव, विवेक गुप्ता, हरिनंदन सिंह पटेल, शिवम सक्सेना मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।