Police Prepared for Jyestha Purnima Festival Ganga Snan in Badaun ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsPolice Prepared for Jyestha Purnima Festival Ganga Snan in Badaun

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

Badaun News - बदायूं में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। 11 जून को भागीरथ घाट, कछला और अन्य घाटों पर गंगा स्नान किया जाएगा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 11 June 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व आज, श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

बदायूं,संवाददाता। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली। बुधवार 11 जून को भागीरथ घाट कछला के अवाला उसहैत के अटैना घाट और भुंडी घाट पर भी गंगा स्नान किया जायेगा। वहीं रामगंगा नदी किनारे दातागंज के बेलाडांडी घाट पर गंगा स्नाना किया जायेगा। यहां लाखों की संख्या में गंगा स्नान को श्रद्धालु आते हैं। वहीं ऊपर से गर्मी का मौसम है इसको लेकर प्रशासन ने पूर्व संध्या पर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मजिस्ट्रेट अफसर लगा दिये हैं। साफ-सफाई से लेकर पेयजल के इंतजाम कराये गये हैं। जाम की समस्या न बने इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने फोर्स को लगाया है।

मंगलवार को को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर कछला गंगा घाट पर एसडीएम सदर मोहित सिंह ने निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को बेहतर करा दिया है। हालांकि डीएम अवनीश कुमार राय ने कछला के भागीरथ घाट पर चार मजिस्ट्रेट लगाये हैं। एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सहित चार मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं। जो गंगा स्नान शुरु होने से लेकर समापन तक अपने अपने प्वांइटों पर तैनात रहेगें। डीएम के आदेश पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर नगर पंचायत और तहसील प्रशासन की ओर से पथ प्रकाश, पेयजल और गंगा तटों पर कैंपों की व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस फोर्स को लगाया है। गंगा घाट के दोनों ओर अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था बनाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।