मेनलाइन पर गिरी पेड़ की टहनी, 12 घंटे ठप रही बिजली
Badaun News - शुक्रवार रात को आई तेज आंधी में संजरपुर गांव के पास पेड़ की टहनी गिरने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे नगरवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और पीने का पानी ढूंढना पड़ा। शनिवार सुबह 10...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 13 April 2025 02:44 AM

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आई तेज आंधी में उझानी रोड पर स्थित गांव संजरपुर के पास पेड़ की टहनी टूट कर मेन लाइन पर गिर गई। जिससे नगर की मुख्य लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। जिससे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। आपूर्ति ठप रहने नगर के लोगों काफी परेशान रहे। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि बीती रात तेज आंधी में एक पेड़ की टहनी लाइन पर गिर गई। जिससे लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। शनिवार सुबह 10 बजे फाल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।