मिर्च तोड़ने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Badaun News - कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीडिता अपनी मां के साथ खेत में मिर्च तोड़ने गई थी, जब आरोपी ने उसे मक्का के खेत में खींचकर दुराचार का शिकार बना लिया।...

कोतवाली क्षेत्र के एक गांच में शनिवार की दोपहर खेत में मां के साथ मिर्च तोड़ने गई एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुराचार का शिकार बना दिया। आरोपी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पीडित ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे एक महिला और उसकी 13 वर्षीय बेटे गांव के किसान के खेत में मिर्च तोड़ने गई थीं। दोपहर के करीब साढ़े बारह बजे महिला घर आ गई। करीब डेढ़ बजे महिला फिर से खेत पर गई, तब उसकी बेटी ने बताया कि वह घर चली गई थी।
तब किशोरी शौच करने के लिए अकेली गई थी। इसी दौरान आरोपी किसान उसके पास आया और खींचकर मक्का के खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुराचार की घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की ओर से आरोपी किशनपाल के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।