खेत से घर जा रहे मां-बेटे पर दबंगों ने किया हमला
Bulandsehar News - खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनियाटीकरी में एक मां और बेटे पर गांव के दबंगों ने जानलेवा हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मां के कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई...

खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनियाटीकरी में खेत से घर जा रहे मां बेटे पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बीच बचाव को आई मां के साथ भी अमर्यादित कृत्य करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि रविवार सुबह वह अपने पुत्र के साथ खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन लोगों ने अपने साथियों सहित लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बीच बचाव करने आई मां से भी बदतमीजी करते हुए कपड़े फाड़ दिए।
हमले में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। युवक के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। महिला का आरोप है कि उसके बेटे ने एक आरोपी को अपने घर से चोरी करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। जिसके कारण तभी से रंजिश रखते हैं। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।