Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWoman Injured in Road Accident Near Chiru Village Palamu District
सड़क दुर्घटना में महिला घायल
बालूमाथ के चिरू गांव के पास एक महिला संतोषी शर्मा बाइक दुर्घटना में घायल हो गई। वह अपने पति के साथ रांची जा रही थी। सड़क में गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे बालूमाथ सामुदायिक...
Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 10 June 2025 02:06 AM

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिरू गांव के पास हुई बाइक सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र निवासी आकाश शर्मा की पत्नी संतोषी शर्मा है। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार घायल संतोषी शर्मा अपने पति के साथ सोमवार की सुबह बाइक से रांची जा रही थी। इसी दौरान सड़क में गड्ढे होने के कारण वह दुर्घटना की शिकार हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।